डॉक्टर खगेंद्र ठाकुर , आलोचक की स्मृतियां :- गुरुदेव को नमन


                                          डॉ.खगेंद्र ठाकुर                                        



प्रगतिशील मार्क्सवादी , कम्युनिस्ट पार्टी के अगुआ , साहित्यकार, आलोचक डॉ खगेंद्र ठाकुर को भुलाया नहीं जा सकता हैं। जिन्होंने 19वीं सदी से हिंदी जगत की सेवा कर प्रांत और राष्ट्र को एक नई दिशा से जुड़ा था उनकी रचनाओं में साम्यवादिता और ईश्वर के प्रति आस्था नजर आती है।
मैंने जब सुबह अखबार खोला तो प्रथम पृष्ठ पर पढा डॉक्टर खगेंद्र ठाकुर आलोचक नहीं रहे यह समाचार देखकर मैं अचेत अवस्था में आ गया। 19वीं सदी 1991 से 1996 तक मुरारका महाविद्यालय सुलतानगंज भागलपुर में शिक्षा दान किया।  वह समय साहित्य के उत्कर्ष का समय था। उस समय डॉक्टर खगेंद्र ठाकुर बघेली प्रेस से गंगा नामक पत्रिका में लेखन व कई पत्र-पत्रिकाओं में आलोचक के रूप में उभरे हुए थे। उन दिनों जब मुरारका महाविद्यालय में हिंदी के प्राध्यापक के पद पर थे तो घनानंद , प्रेमचंद , राहुल सांकृत्यायन ,रामधारी सिंह दिनकर , की बातों को इस प्रकार सुनाते मानो एक मित्र की चर्चा कर रहे हो। मैंने महाविद्यालय में ही अगले दिन पूछा क्या आपने प्रेमचंद , राहुल सांकृत्यायन , हजारी प्रसाद द्विवेदी को निकट से देखे थे। वे बड़े हंसमुख वाणी से कहते मैंने नागार्जुन, हजारी प्रसाद द्विवेदी , और राहुल सांकृत्यायन के साथ बातचीत कर उनके साहित्य पर गहन अध्ययन किया है। 
                                          आज वही स्थान सुल्तानगंज मुरारका महाविद्यालय का वह प्रांगण उनके सचित्र को देखकर रो पड़ा जब मैं विद्यालय में पढ़ रहा था। उनसे विनम्र प्रार्थना कर कहा महाशय एक फोटो हो जाए उन्होंने कहा इस उम्र में फोटो की क्या जरूरत बड़ी मुश्किल से फोटो खिंचवाने तैयार हुआ।आज मेरे लिए डॉक्टर खगेंद्र ठाकुर एक सफल आलोचक कवि और साहित्यकार के रूप में बिहार झारखंड एवं पूरे क्षेत्र के लिए गणमान्य हैं। उनकी भाषा शैली उनके लिखने और पढ़ाने की कला ने मुझे हिंदी का शिक्षक बना दिया मुझे वह दिन याद है जब डॉक्टर खगेंद्र ठाकुर प्रेमचंद के शताब्दी और नागार्जुन के बारे में कथा सुनाते तो ऐसा लगता कि वे इन दोनों को क्या इतने निकट से देखे थे। नागार्जुन का कवि कर्म प्रेमचंद की किस्सागो को राहुल सांकृत्यायन की लद्दाख की यात्रा यह सभी बातें सफल साहित्यकार और कवि का वह रूप राम का वन गमन में स्वयं अपनी भाषा का अवलोकन किया गया है वह सारी स्मृतियां अविस्मरणीय है। 
मेरे विचार से 83 वर्ष की उम्र में डॉक्टर खगेंद्र ठाकुर गुरुजी लेखन में प्रयत्नशील और मार्क्सवादी चिंतन के रूप में अजर अमर हैं मेरे विचार से डॉक्टर खगेंद्र बाबू के लिए यह शब्द " न ही कशिचत् क्षणमपि जातू तिष्ढत्य  कर्मकृत "  प्रत्येक क्षण साहित्य में मार्क्सवादी प्रगतिशील चिंतन और राष्ट्र केेेेे लिए रचना करते जय हो-जय हो कलम उनकी आज जय हो उनके साहित्य जगत की जय हो ...................


                                                                 
                                                              प्रसुति:- मनोज कुमार पोद्दार



Popular posts from this blog

निबंध वृक्ष धरा के भूषण

अवकाश हेतु प्रधानाचार्य को पत्र लिखें।

होली पर निबंध। (केवल कक्षा 2 और 3 के लिए)